ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

हेडमास्टर ने छात्राओं के नाजुक अंगों को छुआ: 6वीं-8वीं की बच्चियां बोलीं-ऑफिस में बुलाकर बैड टच करते हैं मास्टर…हेल्पलाइन में शिकायत के बाद सस्पेंड, जल्द होगी गिरफ्तारी, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला……….

छ्त्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में मिडिल स्कूल के हेडमास्टर पर छात्राओं से बैड टच का आरोप है। छात्राओं ने कहा कि ऑफिस में बुलाकर सर नाजुक अंगों को छूते हैं। हेडमास्टर की इस हरकत से छात्राओं में डर का माहौल है। मिली जानकारी के मुताबिक सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के एक स्कूल में हेडमास्टर मो. रउफ पिछले एक साल से कक्षा 6वीं से 8वीं तक की 9 छात्राओं से अश्लीलता करते आ रहा है। हेडमास्टर से प्रताड़ित होकर छात्राओं ने 24 मार्च को टोल फ्री नंबर-109 पर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद एक्शन हुआ है। दरअसल, स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन जनशिक्षक ने किया था। इस दौरान छात्राओं को गुड टच और बैड टच की जानकारी दी गई थी। छात्राओं ने स्कूल की महिला शिक्षिका को हिम्मत कर हेडमास्टर की शिकायत की। इस दौरान शिक्षिका ने छात्राओं को टोल फ्री नंबर बताया, जिसमें छात्राओं ने शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। कलेक्टर एस जयवर्धन ने जांच टीम बनाई। इस टीम में 3 अधिकारियों को शामिल किया गया।इसमें सूरजपुर SDM शिवानी जायसवाल, जिला शिक्षा अधिकारी भारती वर्मा और जिला बाल संरक्षण अधिकारी मनोज जायसवाल शामिल थे। 3 सदस्यीय टीम मिडिल स्कूल पहुंची। इस दौरान पीड़ित छात्राओं से बातचीत की। छात्राओं ने अपनी आपबीती बताई। स्कूल में जांच के बाद 24 मार्च को SDM कार्यालय ने जांच रिपोर्ट सरगुजा एजुकेशन ज्वाइंट डायरेक्टर हेमंत उपाध्याय को सौंपी। इसके बाद 25 मार्च को हेडमास्टर मो. रउफ को निलंबित कर दिया गया है। मो. रउफ का निलंबन अवधि में मुख्यालय BEO कार्यालय प्रेमनगर तय किया गया है।कोतवाली थाना प्रभारी विमलेश दुबे ने बताया कि सूरजपूर के विकास खंड शिक्षा अधिकारी ने लिखित में हेडमास्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। आरोपी हेडमास्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर एक टीम बनाई गई है। जल्द ही मामले में आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी। फिलहाल आरोपी फरार है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...