BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर जिला पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का शपथ ग्रहण: गांवों की आशाओं के अनुरूप करें काम: तोखन साहू..पंचायत की नई टीम लाएगी सुराज: अरुण साव..प्रधानमंत्री मोदी का 30 मार्च को बिलासपुर दौरा, पढ़िए पूरी खबर……..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिला पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को संपन्न हुआ। इस ऐतिहासिक मौके पर केन्द्रीय आवासन एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू और उप मुख्यमंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। समारोह में विधायक धर्मजीत सिंह, धरमलाल कौशिक और सुशांत शुक्ला सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, उपाध्यक्ष ललिता संतोष कश्यप और सभी सदस्यों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने सभी जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि,

“आपको ग्रामीणों की आशाओं और आकांक्षाओं के अनुरूप कार्य करना होगा। गांवों का संपूर्ण विकास आपकी सक्रियता पर निर्भर करता है।” उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पंचायत के नए नेतृत्व को बधाई देते हुए कहा “गांवों में एक समय सुराज था, जहां प्रेम, सद्भाव और सामूहिक निर्णय लिए जाते थे। पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त बनाने की जरूरत है, ताकि गांवों में फिर से वही माहौल लौटे। मैं आशा करता हूं कि बिलासपुर जिला पंचायत की यह नई टीम गांवों में सुराज लाएगी।” इस दौरान अरुण साव ने एक बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मार्च को बिलासपुर जिले के मोहभट्टा गांव आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि,

यह हम सबके लिए गर्व की बात है कि देश के प्रधानमंत्री छत्तीसगढ़वासियों को हजारों करोड़ की सौगात देने आ रहे हैं। उप मुख्यमंत्री ने पंचायत प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे गांवों में स्वच्छता अभियान को प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि गांवों को स्वच्छ बनाने की जिम्मेदारी हम सबकी है। निर्वाचित जनप्रतिनिधि इस दिशा में ठोस पहल करें। इस अवसर पर महापौर पूजा विधानी, पूर्व सांसद लखनलाल साहू, कलेक्टर अवनीश शरण, हर्षिता पांडे, दीपक सिंह, मोहित जायसवाल और रामदेव कुमावत सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सीईओ जिला पंचायत संदीप अग्रवाल ने आभार प्रदर्शन किया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...