सीपत! कामयाबी के बीच मातमः एनटीपीसी के सुपरवाइजर & यूट्यूबर शंकर ने फांसी लगाकर दे दी जान, पुलिस जुटी जांच में, पढ़िए पूरी खबर….

सीपत: (प्रांशु क्षत्रिय) एनटीपीसी सीपत में सेफ्टी सुपरवाइजरी का कार्य करने वाले और अपनी मधुर आवाज से लोगों का दिल जीतने वाले यूट्यूबर शंकर कुमार यादव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना ग्राम कौड़िया स्थित उनके घर में शुक्रवार देर रात और शनिवार तड़के के बीच की है। मृतक के बड़े भाई ने बताया कि शंकर यादव पिता मन्नू लाल यादव उम्र 30 वर्ष अविवाहित था और प्रतिदिन सुबह 9 बजे अपने काम पर जाता था। शुक्रवार को वह रोज की तरह एनटीपीसी सीपत में काम करने के लिए गया था। रात 9-10 बजे के बीच घर लौटता था, लेकिन वह शुक्रवार की रात नहीं लौटा। परिवार के लोग खाना खाकर सो गए। शनिवार सुबह 7:30 बजे परिवार के लोग शंकर के कमरे की ओर आवाज लगाए। तब शंकर कोई जवाब नई दिया। जब अंदर से बंद कमरे को खोल कर देखे तो शंकर कमरे में पंखे के पाइप से गमछे के सहारे लटका हुआ था। घटना की सूचना तत्काल सीपत पुलिस को दी गई। मामले में मर्ग कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

