BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर! कांग्रेस के बागी नेता त्रिलोक श्रीवास को PCC का नोटिस..निर्दलीय प्रत्याशी के लिए प्रचार का आरोप, पढ़िए पूरी खबर……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) नगर निगम चुनाव में मेयर पद के लिए कांग्रेस पार्टी से नामांकन भरने वाले त्रिलोक श्रीवास को अब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) ने नोटिस जारी किया है। त्रिलोक पर आरोप है कि उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ काम करते हुए अपनी भाई-बहू के लिए चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है, जो निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रही हैं। त्रिलोक श्रीवास ने कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी प्रमोद नायक की किरकिरी करते हुए खुद को बेहतर उम्मीदवार बताकर उनका विरोध किया था। साथ ही त्रिलोक ने कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी पर भाजपा के साथ मिलीभगत का आरोप भी लगाया था। इसके बाद, त्रिलोक ने नाम वापसी के आखिरी दिन नाटकीय अंदाज में अपना नाम वापस ले लिया।

इस घटनाक्रम से पार्टी में नाराजगी का माहौल था। अब त्रिलोक ने राम कृष्ण परमहंस वार्ड में अपनी भाई-बहू योगिता श्रीवास के लिए प्रचार का काम संभाल लिया है। उनके प्रचार में कांग्रेस के उम्मीदवार प्रीति गढ़ेवाल के खिलाफ काम करने का आरोप लगाया जा रहा है। कांग्रेस प्रत्याशी प्रीति गढ़ेवाल ने त्रिलोक श्रीवास के खिलाफ जिलाध्यक्ष और प्रदेश कांग्रेस कमेटी से शिकायत की है। इसके बाद, PCC ने त्रिलोक को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस भेजते हुए तीन दिन के भीतर जवाब मांगा है। जवाब न मिलने पर पार्टी की ओर से एकपक्षीय कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...