ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

EX CM भूपेश बघेल के खेत से केबल चोरी, आरोपी पकड़ा गया– BJP का तंज! “समझे भूपेश जी! चोर कोई हो, बख्शा नहीं जाएगा!”…राजनीतिक संग्राम तेज, अब क्या होगा? खबर पढ़कर समझिए पूरा मामला……..

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। मामला पूर्व मुख्यमंत्री और पाटन विधायक भूपेश बघेल के खेत से तांबा युक्त केबल वायर चोरी से जुड़ा है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी मनोहर मार्कंडेय को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने कई गांवों में इसी तरह चोरी करने की बात कबूली है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद छत्तीसगढ़ बीजेपी ने इस खबर की कटिंग को अपने आधिकारिक ‘एक्स’ (Twitter) हैंडल पर पोस्ट किया और लिखा, “सुशासन की सरकार में चोर कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा। समझे भूपेश जी?”

इस बयान के राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं, क्योंकि बीजेपी ने इसे सीधे भूपेश बघेल से जोड़ दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार 30-31 जनवरी की दरमियानी रात भूपेश बघेल के सिकोलाखार स्थित खेत से चोर केबल वायर, सब्बल और ड्रम लेकर फरार हो गए थे। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने 22 मार्च को संदेह के आधार पर मनोहर मार्कंडेय को पकड़ा, जिसने पूछताछ में पाटन और अमलेश्वर समेत कई इलाकों में इसी तरह के केबल चोरी की बात कबूल की। मनोज ने बताया कि केबल से तांबा निकालकर वह व्यवसायी देवेंद्र देवांगन को बेचता था। पुलिस ने चोरी का माल खरीदने के आरोप में व्यवसायी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

राजनीतिक संग्राम तेज, अब क्या होगा..?

इस चोरी का मामला अब राजनीतिक घमासान का रूप ले चुका है। बीजेपी ने इसे बघेल पर तंज कसने का जरिया बना लिया है, जबकि कांग्रेस इस पर अभी चुप्पी साधे हुए है। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस बयानबाजी का अगला कदम क्या होगा!

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...