BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; पुलिस की सटोरियों पर कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जुआ-सट्टा पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बेलगहना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सटोरिए को रंगे हाथों पकड़ा है। पुलिस ने ग्राम पंडरापथरा में दबिश देकर समीर अंसारी (35 वर्ष) को सट्टा खेलाते हुए गिरफ्तार किया। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी मोबाइल के जरिए सट्टा पट्टी लिखकर लोगों से दांव लगवा रहा है। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश में बेलगहना पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। मौके से 5 नग सट्टा पट्टी, 4,120 रुपये नकद, एक मोबाइल और एक पेन जब्त किया गया। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 14,120 रुपये बताई गई है। आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 6(क) के तहत कार्रवाई की गई है। साथ ही बीएनएसएस की अन्य धाराओं में भी प्रकरण दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से चोरी-छिपे सट्टा चला रहा था और लोगों की नजर से बचने के लिए मोटरसाइकिल मैकेनिक का काम करता था। इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक हेमंत सिंह सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। बेलगहना पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
दुर्ग में प्रॉपर्टी डीलर पर जानलेवा हमला : सौरभ चंद्राकर का भांजा प्रखर और उसके साथी गिरफ्तार, 2 जुल... असम में भूपेश बघेल के काफिले पर पथराव : बोले- इन ताकतों से डरना नहीं है, गांधीवादी तरीके से लड़ने की... कोल घोटाले में IT का बड़ा एक्शन : सूर्यकांत तिवारी से जुड़ी संपत्ति ए-1 सूर्या रेजिडेंसी का मकान किय... युवा कांग्रेस चुनाव में जमकर बवाल : विधायक सावित्री मंडावी से कार्यकर्ताओं की तीखी बहस, बेटे के पक्ष... बलौदाबाजार में पुलिस का बड़ा एक्शन : कांग्रेस नेता भागवत थवाईत समेत 3 लोगों को एक साल के लिए किया गय... भिलाई में खड़े वाहन से 36 भरे गैस सिलेंडर चोरी : 3 दिन में खुला गिरोह का राज, 8 आरोपी हुए गिरफ्तार बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ...