ChhattisgarhRaftaar News Cg

महिला की संदिग्ध हालत में मौत, मोहल्ले में मिली लाश; पति था गांव से बाहर, हत्या की आशंका..खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला…….

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: (प्रांशु क्षत्रिय) मरवाही थाना क्षेत्र के दानीकुंडी गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान सुनीता चौधरी के रूप में हुई है। शव गांव के ही पतेराटोला मोहल्ले में मिला, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोग और परिजन इसे हत्या मान रहे हैं। जानकारी के अनुसार घटना के समय सुनीता घर पर अकेली थीं। उनके पति संतोष चौधरी किसी शादी समारोह में शामिल होने गांव से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान यह वारदात हुई। महिला की लाश मोहल्ले में संदिग्ध अवस्था में पाई गई, जिसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मरवाही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस ने मोहल्ले के आसपास रहने वालों से पूछताछ शुरू कर दी है। शव की स्थिति को देखते हुए प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है। मृतका की कॉल डिटेल, रिश्तों और हालिया गतिविधियों को खंगाला जा रहा है, ताकि घटना के पीछे की सच्चाई सामने आ सके।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...