BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; जमीन के लिए हत्या! चाचा ने भतीजे को मारकर झाड़ियों में फेंका, धमकी देने के बाद दी मौत; आरोपी फरार..पहले धमकी, फिर खून, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला……..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) रिश्तों को तार-तार करने वाली एक खौफनाक वारदात में चाचा ने अपने ही भतीजे की बेरहमी से हत्या कर दी। संपत्ति विवाद में पहले पिता को धमकी दी, फिर 30 साल के सुप्रीम कुमार की जान ले ली। पांच दिन तक लापता रहने के बाद उसका शव कोटा कोल साइडिंग के पास झाड़ियों में पड़ा मिला। प्राप्त जानकारी के अनुसार झारखंड के गढ़वा निवासी सुप्रीम कुमार ट्रेलर ड्राइवर था। उसके पिता और परिवार के अन्य लोग बिलासपुर और आसपास के जिलों में रहकर ड्राइवरी करते हैं। जमीन को लेकर चाचा-भतीजे के बीच विवाद चल रहा था। 10 मार्च को आरोपी ने पहले सुप्रीम के पिता को फोन कर धमकाया और फिर सुप्रीम की हत्या कर दी। जब सुप्रीम अचानक गायब हुआ, तो परिजन उसकी तलाश में जुट गए। ट्रेलर कोटा कोल साइडिंग पर मिला, लेकिन सुप्रीम का कोई सुराग नहीं था। परेशान पिता ने कोटा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। 15 मार्च को झाड़ियों में लाश मिलने के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव बरामद किया और पीएम रिपोर्ट के आधार पर हत्या की पुष्टि होने पर मामला दर्ज कर लिया। आरोपी वारदात के बाद से फरार है, जिसे पकड़ने के लिए पुलिस झारखंड समेत आसपास के इलाकों में दबिश दे रही है। अब सवाल यह उठता है कि क्या चाचा की नफरत और संपत्ति की भूख इतनी बढ़ गई थी कि उसने अपने ही भतीजे की जिंदगी छीन ली? पुलिस जल्द ही इस खूनी रिश्ते की गुत्थी सुलझाने में जुटी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...