BilaspurChhattisgarhRaftaar News CgSipat

BILASPUR: स्वास्थ्य कर्मी की किडनैपिंग की खबर निकली झूठ, बॉयफ्रेंड के साथ घूम रही थी, बिलासपुर, सकती पुलिस कर रही मामले की जांच……

बिलासपुर:(प्रांशु क्षत्रिय) स्वास्थ्य विभाग में सीएचओ के पद पर काम करने वाली युवती का अपहरण कर फिरौती की मांग करने पुलिस को सूचना मिली थी। इस मामले में सकती पुलिस त्वरित कार्यवाही करते हुए, युवती को बिलासपुर से सुरक्षित बरामद कर लिया है। पूछताछ में पता चला कि युवती अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ अपनी मर्जी से भागी है। उन्होंने ही अपने घर में फोन करवायी थी।

युवती के भाई कुलेश्वर जलतारे ने पुलिस को सूचना दी थी, कि उसकी बहन अनुपमा जलतारे स्वास्थ्य विभाग में सीएचओ के पद पर कार्यरत है। शनिवार को अपनी बहन के साथ सकती आया था। इसी दौरान अनुपमा फल खरीदने दुकान गई। उसी समय कुछ युवको ने उसे अपहरण कर ले गया। कुछ समय बाद अपहरणकर्ताओं ने फोन करके 15 लाख रुपये फिरौती की मांग की। पैसे नहीं देने पर टुकड़े-टुकड़े काटकर अनुपमा की हत्या करने की धमकी दी। इसके बाद पुलिस की टीम जांच में जुट गई। युवती के भाई का किडनैपर्स के साथ बातचीत का एक ऑडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमे किडनैपर्स युवती को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने चारों ओर घेराबंदी कर किडनैपर्स की तलाश शुरू की। युवती के कॉल डिटेल और मोबाइल लोकेशन की भी जांच की गई। जांच में युवती अनुपमा का लोकेशन बिलासपुर में मिला। इसके बाद पुलिस टीम जब बिलासपुर पहुंची तो वह अपने प्रेमी के साथ मिली। जिसके बाद पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....