Raftaar News Cg

अफसरों की गड़बड़ी से मंत्री हुए शर्मसार! सदन में गलत जवाब देने पर भड़के केदार कश्यप, DFO समेत 5 सस्पेंड, 2 अफसरों पर कड़ी कार्रवाई..खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला…….

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ विधानसभा में एक बड़ी प्रशासनिक लापरवाही उजागर हुई। वन विभाग के अफसरों ने वन मंत्री केदार कश्यप को गलत जानकारी दी, जिससे मंत्री का जवाब सदन में गलत साबित हो गया। इससे गुस्साए मंत्री ने तत्काल जांच के आदेश दिए। अब DFO समेत 5 अधिकारी-कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया है, जबकि 2 अन्य अफसरों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बजट सत्र के दौरान पामगढ़ विधायक शेषराज हरवंश ने माना स्थित इंदिरा निकुंज रोपणी में महिला स्व.सहायता समूह के कार्य पर सवाल उठाया। वन विभाग के अफसरों ने मंत्री को बताया कि वहां कोई स्व सहायता समूह संचालित ही नहीं हो रहा। विधायक ने दस्तावेज लहराते हुए कहा कि यह गलत जानकारी है, विभाग के अधिकारी हर साल 50 लाख से 1 करोड़ का घोटाला कर रहे हैं। मंत्री कश्यप ने जांच बैठाई, जिसमें अफसरों की गड़बड़ी पकड़ी गई। जांच में दोषी पाए जाने के बाद तुरंत 5 कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया: सतीश मिश्रा– रायपुर परिक्षेत्र अधिकारी, तेजा सिंह साहू– माना नर्सरी प्रभारी वनपाल, अविनाश वाल्दे– वनमंडल कार्यालय सहायक ग्रेड-02, प्रदीप तिवारी– वनमंडल कार्यालय सहायक, अजीत ड़डसेना– परिक्षेत्र कार्यालय लिपिक। इसके अलावा वनमंडलाधिकारी लोकनाथ पटेल और उप वनमंडलाधिकारी विश्वनाथ मुखर्जी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। प्रधान मुख्य वन संरक्षक व्ही. श्रीनिवास राव के नेतृत्व में उच्च स्तरीय जांच हुई, जिसमें स्पष्ट हुआ कि वन विभाग ने जानबूझकर जानकारी छुपाई। अब सरकार ने साफ कर दिया है कि अफसरों की मनमानी बर्दाश्त नहीं होगी और गलत जानकारी देने वालों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...