ChhattisgarhRaftaar News Cg

“मरने के बाद दोबारा ऐसी जिंदगी न मिले”– इंस्टाग्राम पोस्ट डालकर सेलून संचालक ने दी जान, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला……..

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पैराडाईज हेयर आर्ट के संचालक गोलू सेन (उम्र 35 वर्ष) ने अपनी दुकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौत से पहले उसने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट लिखी – “मेरी भगवान से यही प्रार्थना है कि मरने के बाद दोबारा ऐसी जिंदगी न मिले।” मंगलवार रात हुई इस घटना की खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बुधवार सुबह जब लोगों ने दुकान बंद देखी, तो शक होने पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर गोलू सेन मृत अवस्था में मिले। गोलू सेन सामाजिक रूप से सक्रिय और खुशमिजाज व्यक्ति माने जाते थे, लेकिन भीतर ही भीतर वह किसी गहरी पीड़ा से जूझ रहे थे। उनकी मौत से पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में लोग उनके सेलून के बाहर जुट गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। साथ ही इंस्टाग्राम पोस्ट और सुसाइड नोट की भी जांच की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...