ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

मामूली विवाद बना मौत की वजह! लाठी-डंडों से पीटकर युवक की हत्या..6 आरोपी गिरफ्तार, पढ़िए पूरी खबर……..

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) मामूली विवाद के बाद युवक की बेरहमी से पिटाई कर हत्या करने वाले 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह घटना 15 मार्च को ग्राम मड़ेली में घटी, जहां गजेन्द्र साहू उर्फ बिट्टू (मृतक) को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार, गजेन्द्र साहू अपने दोस्तों के साथ घूमने निकला था। गौठान के पास उसकी चेतन साहू से मामूली कहासुनी हो गई, जिसके बाद चेतन अपने साथियों संग वहां से भाग निकला। थोड़ी देर बाद चेतन के परिवारजन—चंदु साहू, द्वारिका साहू, चन्द्रिका साहू, खुशबु साहू और तारिणी साहू लाठी-डंडों से लैस होकर पहुंचे और गजेन्द्र के साथ जमकर मारपीट करने लगे। इस बीच चेतन साहू भी लकड़ी लेकर दौड़ा और गजेन्द्र के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया, जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ा। घटना के बाद परिजनों ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, लेकिन रायपुर रेफर करने के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना से गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...