BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg
बिलासपुर! पालना कार्यकर्ता एवं सहायिका के पदों पर निकली भर्ती, 27 मार्च तक करें आवेदन…..


बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) एकीकृत बाल विकास परियोजना बिल्हा के अंतर्गत पालना कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक आवेदिकाएं 27 मार्च तक अपने आवेदन जमा कर सकती हैं। यह भर्ती पालना केंद्र तिफरा के वार्ड क्रमांक 05 डॉ. खूबचंद बघेल वार्ड में की जा रही है, जहां पालना कार्यकर्ता और सहायिका के एक-एक पद रिक्त हैं। आवेदन करने की इच्छुक महिलाएं नगर पालिक निगम बिलासपुर एवं एकीकृत बाल विकास परियोजना बिल्हा के सूचना पटल का अवलोकन कर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकती हैं। आवेदन प्रक्रिया कार्यालयीन समय में सीधे या पंजीकृत डाक के माध्यम से पूरी की जा सकती है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS
