ChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; माँ ने कोख में छुपाकर बचाई औलाद की जान, मगर खुद कुत्तों के झुंड ने नोच डाला..तखतपुर में खौफनाक मंजर—32 आवारा कुत्तों ने बंदरिया को नोंच-नोंचकर मार डाला, युवक ने आखिरी वक्त में बचाया मासूम बच्चा, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला…….

तखतपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शासकीय जेएमपी कॉलेज परिसर में सोमवार को दिल दहला देने वाली घटना हुई। खेलते हुए मासूम बंदर के बच्चे को घेरकर 32 आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। अपनी संतान को मौत के मुंह में जाता देख माँ दौड़ी, उसे अपनी कोख में छुपा लिया, मगर खुद को नहीं बचा सकी। कुत्तों के झुंड ने बंदरिया को नोंच-नोंचकर मार डाला। यह पूरी घटना वहीं मौजूद मासूम बंदर के बच्चे की आंखों के सामने हुई, जो यह सोचता रहा कि उसकी माँ उसे बचाकर कहीं दूर ले जाएगी, मगर वह बेबस था। बंदर के बच्चे पर भी हमला करने ही वाले थे कि इसी दौरान वहां खड़े युवक सुरेंद्र खूंटे और उसके दोस्त ने हिम्मत दिखाई। लाठी-डंडे लेकर उन्होंने कुत्तों को भगाया, लेकिन तब तक मासूम बंदर का शरीर खून से लथपथ हो चुका था। युवक तुरंत उसे तखतपुर पशु चिकित्सालय ले गए, मगर अस्पताल बंद था। उसी समय एसडीएम डॉक्टर ज्योति पटेल भाजपा पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह के लिए जा रही थीं। उन्होंने जब युवकों को घायल बंदर के बच्चे को गोद में लिए देखा तो रुक गईं और पूरी घटना सुनी। उन्होंने तत्काल डॉक्टर चौरसिया को फोन कर अस्पताल खुलवाया और घायल बंदर का इलाज कराया। बंदर का बच्चा अब सुरक्षित है, मगर यह घटना एक बड़ा सवाल खड़ा करती है—आखिर कब तक आवारा कुत्तों का आतंक ऐसे ही मासूम जिंदगियों को लीलता रहेगा?

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश