ChhattisgarhRaftaar News Cg

बिजली पर भी होगा मोबाइल जैसा रिचार्ज! छत्तीसगढ़ में जून से लागू होगी प्रीपेड मीटर व्यवस्था, बैलेंस खत्म तो कट जाएगी बिजली, पढ़िए पूरी खबर……..

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ में अब बिजली उपभोक्ताओं को भी मोबाइल की तरह एडवांस रिचार्ज करना होगा। राज्य में जून से प्रीपेड स्मार्ट मीटर सिस्टम लागू किया जा रहा है। अगर उपभोक्ता का बैलेंस खत्म हो गया, तो बिजली अपने आप कट जाएगी। फिलहाल प्रदेश में 11 लाख घरों में ये स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं, और साल के अंत तक सभी उपभोक्ताओं को यह सुविधा मिल जाएगी। यह योजना केंद्र सरकार की रिवैंप्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम के तहत लागू की जा रही है। स्मार्ट मीटर लगाने के मामले में छत्तीसगढ़ पूरे देश में तीसरे स्थान पर आ चुका है। खास बात यह है कि कृषि उपभोक्ताओं को छोड़कर सभी कनेक्शनों पर प्रीपेड मीटर लगाए जाएंगे। इस नए सिस्टम में बिजली की मैन्युअल रीडिंग की जरूरत नहीं होगी। अधिकारी दूर बैठकर उपभोक्ता की बिजली खपत पर नजर रख सकेंगे। उपभोक्ताओं को बैलेंस खत्म होने से पहले अलर्ट मैसेज मिलेगा, जिससे वे समय रहते रिचार्ज कर सकें और बिजली कटने से बचें। राजधानी रायपुर 2.59 लाख स्मार्ट मीटर के साथ प्रदेश में पहले स्थान पर है। इसके अलावा बिलासपुर – 1.09 लाख मीटर, धमतरी – 98 हजार मीटर, बलौदाबाजार – 78 हजार मीटर, महासमुंद – 82 हजार मीटर, राजनांदगांव – 67 हजार मीटर, जांजगीर-चांपा – 29 हजार मीटर, कोरबा – 42 हजार मीटर

मिलाकर अब तक कुल 11 लाख प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं।

रिचार्ज खत्म, तो बिजली बंद….!

छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी के मुताबिक प्रदेश में 59 लाख बिजली उपभोक्ता हैं, जिनमें से 5.50 लाख कृषि उपभोक्ताओं को इस योजना से छूट दी गई है। बाकी सभी उपभोक्ताओं को एडवांस रिचार्ज कराना होगा। जैसे ही रिचार्ज खत्म होगा, बिजली अपने आप कट जाएगी। हालांकि बिजली कटने से पहले उपभोक्ताओं को फोन पर बैलेंस अलर्ट मिलेगा, ताकि वे समय पर नया रिचार्ज कर सकें।

क्या होगा फायदा…?

✅ बिजली चोरी और बकाया बिल की समस्या खत्म होगी।

✅ उपभोक्ता अपनी बिजली खपत पर नियंत्रण रख सकेंगे।

✅ रीडिंग और बिलिंग में पारदर्शिता आएगी। प्रदेश सरकार का दावा है कि इस सिस्टम से बिजली की खपत को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी और उपभोक्ता अधिक सतर्क हो जाएंगे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस! बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ...