ChhattisgarhRaftaar News Cg

लापता पुलिस आरक्षक की लाश जंगल में पेड़ से लटका मिला, विभाग में मचा हड़कंप…..

जगदलपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) दो दिन से लापता पुलिस आरक्षक डमरू नायक का शव ग्राम आसना के जंगल में पेड़ से लटका हुआ मिला। शव मिलने की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस लाइन जगदलपुर में पदस्थ 29 वर्षीय डमरू नायक 3 दिसंबर की शाम से लापता थे। परिजनों ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट कोतवाली थाने में दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। खोजबीन के दौरान आज आसना जंगल में एक पेड़ से लटका शव मिला, जिसकी पहचान डमरू नायक के रूप में हुई। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है और परिजनों से पूछताछ भी जारी है। मामले की विस्तृत जांच के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...