BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर! समस्याओं की झड़ी, समाधान की गारंटी..कलेक्टर अवनीश ने दिए तत्काल निर्देश! अवैध कब्जे, मुआवजा और स्कूल की मांग, पढ़िए पूरी खबर…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कलेक्टर अवनीश शरण ने सोमवार को अपनी साप्ताहिक जनदर्शन में आम जनता की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए। जनदर्शन में बुजुर्ग महिलाओं, किसानों और ग्रामीणों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सामूहिक समस्याओं को लेकर आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने हर व्यक्ति से मुलाकात कर उनकी परेशानियों को जाना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। कुछ मामलों में उन्होंने आवेदन की तस्वीरें लेकर वॉट्सऐप के जरिए तत्काल समाधान करने को कहा। तखतपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत खजुरी नवागांव के ग्रामीणों ने गांव में मिडिल स्कूल शुरू करने की मांग की। उन्होंने बताया कि 4000 की आबादी वाले इस गांव में केवल प्राथमिक स्कूल हैं, जिससे बच्चों को काठाकोनी और देवरीखुर्द जाना पड़ता है। कलेक्टर ने इस मामले को जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इसी गांव के लोगों ने निस्तारी तालाब से अवैध कब्जा हटाने की मांग की। ग्रामीणों ने शिकायत की कि बंधियापारा के एक व्यक्ति ने तालाब के उत्तर दिशा में जबरन कब्जा कर लिया है। कलेक्टर ने इस मामले की जांच के लिए एसडीएम तखतपुर को निर्देशित किया। ग्राम भरारी की सुशीला बाई ने अपनी जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत की। कलेक्टर ने यह मामला एसडीएम बिलासपुर को सौंप दिया। कोटा ब्लॉक के ग्राम चपोरा निवासी उर्मिला बाई ने कलेक्टर से मुलाकात कर रतनपुर-केंदा मार्ग में भूमि अधिग्रहण के बाद भी मुआवजा न मिलने की शिकायत की।

उन्होंने बताया कि प्रकाशन सूची में उनका नाम नहीं जुड़ा, जिससे उन्हें मुआवजा नहीं मिल सका। कलेक्टर ने इस आवेदन को एसडीएम को सौंपते हुए समाधान के निर्देश दिए। ग्राम घुरू तहसील सकरी निवासी मोहित राम कौशिक ने सीमांकन की मांग की, जिसे एसडीएम को सौंपा गया। जूना बिलासपुर निवासी मृदु भोई ने इस योजना का लाभ दिलाने आवेदन दिया। ग्राम बिटकुली की रागिनी गुप्ता ने आवास दिलाने की मांग की। कलेक्टर ने सभी आवेदकों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा। जनदर्शन में अधिकारियों को यह निर्देश भी दिए गए कि हर आवेदन पर संवेदनशीलता के साथ कार्यवाही हो और जरूरतमंदों को त्वरित राहत मिले।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश