BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; ऑटो पार्ट्स विक्रेताओं की बैठक आयोजित: प्रेशर हॉर्न और मॉडिफाइड साइलेंसर की बिक्री पर लगाया गया प्रतिबंध!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में बढ़ते ध्वनि प्रदूषण और सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) रामगोपाल करियारे के मार्गदर्शन में 26 मई 2025 को यातायात कार्यालय में शहर के समस्त ऑटो पार्ट्स विक्रेताओं की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य वाहनों में लगाए जा रहे प्रेशर हॉर्न और मॉडिफाइड साइलेंसर के कारण उत्पन्न हो रहे ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित करना था। इन यंत्रों की तेज आवाज से न केवल आमजन को असुविधा होती है, बल्कि यह हृदय संबंधी, मानसिक एवं अन्य शारीरिक समस्याओं का कारण भी बन रही हैं।

बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय इस प्रकार हैं………..

01. शहर में कोई भी ऑटो पार्ट्स विक्रेता प्रेशर हॉर्न और मॉडिफाइड साइलेंसर का क्रय, विक्रय या संग्रहण नहीं करेगा।

02. यदि किसी विक्रेता द्वारा इन प्रतिबंधित उपकरणों की बिक्री की जाती है, तो उसके विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

03. सभी ऑटो पार्ट्स दुकानों में यह सूचनात्मक बोर्ड अनिवार्य रूप से लगाया जाएगा कि “इस दुकान में प्रेशर हॉर्न एवं मॉडिफाइड साइलेंसर का विक्रय नहीं किया जाता है।”

04. यदि कोई वाहन चालक ऐसे उपकरणों की मांग करता है या उन्हें फिट कराने की बात करता है, तो उसकी सूचना तुरंत यातायात पुलिस को दी जाएगी।

05. मॉडिफाइड साइलेंसर में पटाखे जैसी आवाज करने वाले यंत्र पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे।

06. यदि कोई वाहन ऐसे यंत्रों के साथ सुधार कार्य हेतु दुकान पर आता है, तो उसकी जानकारी भी यातायात मुख्यालय को देना अनिवार्य होगा।

07. वाहनों की मूल संरचना और सुरक्षा मानकों में कोई भी अवैध परिवर्तन गैरकानूनी होगा और इसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

08. मेडिकल हॉर्न एवं पुलिस सायरन जैसे उपकरणों की बिक्री केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही की जाएगी।

बैठक में उपस्थित सभी ऑटो पार्ट्स विक्रेताओं ने इन निर्णयों पर सहमति जताई और भविष्य में इस तरह के किसी भी उपकरण की बिक्री न करने का आश्वासन दिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामगोपाल करियारे ने कहा कि बिलासपुर शहर में सरल, सुगम, सुव्यवस्थित और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत है। ऑटो पार्ट्स विक्रेताओं का सहयोग इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर जिले के समस्त ऑटो पार्ट्स दुकान संचालक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक में यातायात पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद रहे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...