BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर! तेज रफ्तार बाइक ने 9 साल की मासूम की ली जान, चालक पर मामला दर्ज..खेलते समय हुआ हादसा, मौके पर मचा कोहराम, पढ़िए पूरी खबर……..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम कुसुमखेड़ा में शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाई जा रही बाइक ने 9 वर्षीय मासूम को टक्कर मार दी, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने गमगीन माहौल में बच्ची का अंतिम संस्कार किया, वहीं पुलिस ने आरोपी बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान साक्षी पाव 9 वर्ष के रूप में हुई है, जो ग्राम लुफा में अपने पिता शिवमहराज पाव के साथ रहकर पढ़ाई कर रही थी। कुछ दिन पहले उसकी मां रामकली पाव उसे ननिहाल कुसुमखेड़ा छोड़ गई थी। शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे साक्षी अपने सहेलियों के साथ घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान बाइक चालक दुर्गेश खैरवार गाड़ी नंबर CG 10 BM 2069 तेज रफ्तार में वहां से गुजरा और साक्षी को टक्कर मार दी। घटना इतनी भीषण थी कि बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के समय बच्ची के मामा मुकेश कुमार पाव करीब 100 मीटर दूर अन्य ग्रामीणों के साथ होली के फाग गीत गा रहे थे। हादसे के तुरंत बाद परिजन और ग्रामीण गंभीर रूप से घायल साक्षी को लेकर बिलासपुर के यूनिटी अस्पताल पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों ने बेलगहना पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने बाइक चालक दुर्गेश खैरवार के खिलाफ धारा 106(1)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार..... बिलासपुर; पारिवारिक विवाद में चाचा ने दो साल की भतीजी को जलते चूल्हे में बैठाया, इलाज के दौरान मौत..... गणेश उत्सव से पहले सीपत पुलिस का अलर्ट; DJ बैन, सड़क पर पंडाल नहीं..नियम तोड़े तो होगी कार्रवाई! सीपत; 40 साल से जिस जमीन पर खेती, उसी से बेदखली का दबाव..रविवार को खेत नापने पहुंचे पटवारी, कोर्ट मे... 100 प्रतिभाओं को मिलेगा सपनों की उड़ान का मंच; NTPC सीपत में ‘संकल्प’ निःशुल्क कोचिंग का शुभारंभ..NE... कोर्ट को दरकिनार कर ऑफलाइन खेल; बिलासपुर तहसील में राजस्व प्रकरणों की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल... बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम!