ChhattisgarhRaftaar News Cg

कर्ज से डूबे इंजीनियर ने चुनी मौत: रेलवे ट्रैक पर मिला शव..सुसाइड नोट में लिखे गए कुछ नाम, कर्ज बना वजह, पढ़िए खबर………

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) कर्ज के बोझ ने एक युवा इंजीनियर की जिंदगी निगल ली। 27 वर्षीय शुभम राठौर ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। रविवार सुबह नहरिया बाबा मंदिर के पास रेलवे ट्रैक पर उसका शव दो टुकड़ों में मिला— सिर और धड़ अलग।शुभम कटघोरा के PHE विभाग में संविदा कर्मचारी था। होली मनाने के लिए वह अपने घर जांजगीर आया हुआ था। शनिवार रात करीब 1 बजे वह घर से यह कहकर निकला कि जरा घूमकर आता हूं। लेकिन यह उसकी आखिरी रात थी— वह कभी वापस नहीं लौटा। रविवार सुबह 8 बजे जब परिवारवालों ने उसे फोन किया, तो पुलिस से जो जवाब मिला, वह दिल दहला देने वाला था— शुभम अब इस दुनिया में नहीं था।

सुसाइड नोट में लिखे गए कुछ नाम, कर्ज बना वजह……

पुलिस को शुभम की जेब से एक पेज का सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसने लिखा कि वह कर्ज से बहुत परेशान था और अब इसे सहन नहीं कर सकता। इस नोट में कुछ लोगों के नाम भी दर्ज हैं, जिनकी भूमिका की जांच की जा रही हैं। थाना प्रभारी प्रवीण द्विवेदी ने बताया कि सुसाइड नोट की हैंडराइटिंग जांच के लिए एक्सपर्ट के पास भेजी जाएगी। शव का पोस्टमार्टम कर उसे अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है।

“आत्महत्या कोई समाधान नहीं”……

इस घटना के बाद पुलिस ने लोगों से अपील की है कि आत्महत्या किसी भी समस्या का हल नहीं होती। किसी भी परेशानी में थाने आकर अपनी बात कहें, ताकि समय रहते मदद की जा सके। शुभम की मौत सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि एक सवाल है— आखिर क्यों कर्ज का दबाव इतना बढ़ जाता है कि एक युवा इंजीनियर को अपनी जान तक देनी पड़ती है? अब पुलिस की जांच से ही सच सामने आ सकेगा।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...