BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

होली पर छत्तीसगढ़ में शराब बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, कोरबा बना नंबर 1…ड्राई डे के बावजूद स्टॉक से चली बोतलें..हर साल बढ़ रहा है शराब का क्रेज! पढ़िए पूरी खबर…….

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) होली के जश्न के बीच छत्तीसगढ़ में शराब बिक्री ने नया रिकॉर्ड बनाया। आबकारी विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, महज तीन दिनों में प्रदेशभर में 43 करोड़ रुपए से अधिक की शराब बिकी। खासतौर पर होलिका दहन के दिन (होली से एक दिन पहले) सबसे अधिक बिक्री दर्ज की गई, जहां 20 करोड़ रुपए की शराब खरीदी गई। इस बार कोरबा जिले ने शराब बिक्री में नया रिकॉर्ड बनाया, जहां एक ही दिन में 4 करोड़ रुपए की शराब बिकी। इसमें 2.70 करोड़ रुपए की विदेशी और 1.30 करोड़ रुपए की देशी शराब शामिल थी। वहीं रायपुर जिले में इस वर्ष थोड़ी गिरावट देखी गई। 2024 में जहां 19.32 करोड़ रुपए की शराब बिकी थी, वहीं इस साल यह आंकड़ा घटकर 18.08 करोड़ रुपए रह गया।

ड्राई डे के बावजूद स्टॉक से चली बोतलें..!

14 मार्च को होली के दिन राज्य सरकार ने ड्राई डे घोषित किया था, जिसके चलते सरकारी और निजी शराब दुकानें बंद रहीं। इसके बावजूद लोगों ने पहले से ही शराब का स्टॉक कर लिया था, जिससे बिक्री में भारी उछाल देखने को मिला।

हर साल बढ़ रहा है शराब का क्रेज..!

पिछले वर्षों के आंकड़े बताते हैं कि होली के दौरान छत्तीसगढ़ में शराब की खपत लगातार बढ़ रही है। 2024 में सिर्फ रायपुर जिले में 50 करोड़ रुपए की शराब बिकी थी। यह साफ दर्शाता है कि राज्य के राजस्व में शराब बिक्री का अहम योगदान है। छत्तीसगढ़ में होली अब सिर्फ रंगों का नहीं, बल्कि शराब बिक्री के रिकॉर्ड तोड़ने का भी त्योहार बनता जा रहा है!

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश