ChhattisgarhMasturiRaftaar News Cg

मस्तूरी जनपद पंचायत में शपथ ग्रहण समारोह, नव निर्वाचित अध्यक्ष-उपाध्यक्ष ने संभाला कार्यभार..ग्राम पंचायतों तक पहुंचेगी सरकार की योजनाएं, अब विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार! पढ़िए पूरी खबर……..

मस्तूरी: (प्रांशु क्षत्रिय) जनपद पंचायत मस्तूरी में मंगलवार को शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। नव निर्वाचित जनपद अध्यक्ष सरस्वती सोनवानी और उपाध्यक्ष नितेश सिंह ठाकुर सहित 25 जनपद सदस्यों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया मौजूद रहे, जबकि पूर्व मंत्री डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी और जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सभी जनप्रतिनिधियों ने जनपद के विकास को प्राथमिकता देने की बात कही। शपथ ग्रहण के बाद अध्यक्ष सरस्वती सोनवानी और उपाध्यक्ष नितेश सिंह ठाकुर ने अपने कक्ष में जाकर कार्यभार संभाला। उपाध्यक्ष नितेश सिंह ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा जनपद क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देंगे और रुके हुए कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा, जिससे जनता को अधिक से अधिक लाभ मिल सके। इस अवसर पर जनपद सदस्य लक्ष्मीन पोर्ते, सत्या पांडेय, देवेश शर्मा, अनिता गुप्ता, मनोज खरें, उषा देवी केवट, रेवाशंकर साहू, अंजनी पटेल, राजू पंडित, मंजु कुर्रे, देवेंद्र कृष्णन, प्रतिभा अंचल, लौगलता पटेल, धरम भार्गव, ज्वाला बंजारे, हेमचंद भार्गव, चांदनी रात्रे, राजकुमारी कुर्रे, मेनका जगत, सरिता नायक, राकेश शर्मा, माधुरी रात्रे सहित 25 जनपद सदस्य मौजूद रहे। इसके अलावा जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत, सतकली बावरे, राजेंद्र धीवर, चंद्रप्रकाश सूर्या, खिलावन पटेल, तामेश सिंह ठाकुर, टुकेश सिंह, प्रेमचंद जायसी, दीपक शर्मा, विजय अंचल, राजकुमार अंचल, शंकर यादव, मलिकराम डहरिया, यदु राम साहू, लखन टंडन, धर्मेंद्र कोशले, अभिलेष यादव, विरेंद्र शर्मा, विनोद सिंह ने भी कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।

अब विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार…!

नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र में अधूरे पड़े विकास कार्यों को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया और जनता से सहयोग की अपील की। अब देखना होगा कि मस्तूरी जनपद पंचायत विकास की दिशा में कितनी तेजी से आगे बढ़ती है!

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश