BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

VIDEO! बिलासपुर; कानून के रखवाले या गुंडे? पुलिस की करतूत पर जनता में गुस्सा! बेरहम पुलिस या बेगुनाह की चीखें? प्रशासन अब भी चुप क्यों? आखिर कब रुकेगी पुलिस की मनमानी? बिलासपुर की सड़कों पर खौफ का माहौल! वीडियो देख पढ़िए पूरी खबर………

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर की सड़क पर पुलिस का खौफनाक चेहरा सामने आया है। शनिचरी इलाके में वाहन चेकिंग के दौरान एक युवक और पुलिसकर्मियों के बीच बहस क्या हुई, पुलिस ने उसे जबरदस्ती गाड़ी में बैठाकर बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। यह पूरा मामला कैमरे में कैद हो गया और वीडियो वायरल होते ही लोगों में गुस्सा फूट पड़ा। वीडियो में साफ दिख रहा है कि पुलिसकर्मी युवक को गाड़ी में घसीटकर बैठा रहे हैं, जबकि वह बार-बार चिल्लाकर अपनी बेगुनाही की दुहाई दे रहा है। लेकिन वर्दी के नशे में चूर पुलिसकर्मी उसकी एक नहीं सुनते। इसके बजाय, एक अधिकारी उसे धमकाते हुए कहता है— “चुपचाप बैठ जा, कहते हुए पिट रहा है!”

क्या पुलिस बर्बरता पर उतारू हो गई है..?

स्थानीय लोग इस घटना से आक्रोशित हैं। सवाल उठता है कि क्या कानून के रखवाले अब खुद कानून तोड़ने लगे हैं? क्या यह वही पुलिस है जो जनता की सुरक्षा के लिए तैनात है? वीडियो ने पुलिस की बर्बरता को बेनकाब कर दिया है, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई जवाब नहीं आया है।

अब कब रुकेगी पुलिस की मनमानी…?

यह कोई पहला मामला नहीं है जब पुलिस ने अपनी ताकत का दुरुपयोग किया हो। सवाल यह भी उठता है कि क्या युवक की ओर से कोई उकसाने वाली हरकत हुई थी, या फिर यह पुलिस की खुली गुंडागर्दी थी? जवाब जो भी हो, लेकिन सच्चाई यही है कि पुलिस का यह रवैया आम जनता में डर और आक्रोश पैदा कर रहा है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस पर क्या कार्रवाई करता है या फिर एक बार फिर मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा?

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत की 200 छात्राओं को मिली सैनिटरी किट; एनटीपीसी के स्वच्छता अभियान से मासिक धर्म जागरूकता को मिली... मल्हार; वर्षों से फरार चिटफंड का आरोपी गिरफ्तार..5 हजार का इनामी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा! छत्तीसगढ़ में झोलाछाप डॉक्टर नहीं कर रहे प्रैक्टिस: स्वास्थ्य मंत्री..निजी अस्पतालों पर शिकायतें सही... पेंडलवार हॉस्पिटल पर गंभीर लापरवाही का आरोप; एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री से की निष... सीपत; साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म..पुलिस ने आरोपी को दबोचा! सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, घर घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमले का मामला..बलवा, घर घुसकर तोड़ फो... बिलासपुर; दर्री मोड़ हाईवे पर ट्रिपल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़े दो ट्रेलर, चालक गंभीर..तीनों वाहन बुर... बिलासपुर में अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे, लाखों का नुकसान..गनियारी के पास ह... बिलासपुर के कोपरा डैम के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक; बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभ... बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन ने 10 गौवंशों को रौंदा, 9 की मौत, बछड़ा गंभीर..दर्दनाक ह...