BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

VIDEO; बिलासपुर! निजी अस्पताल में इलाज के दौरान नर्सिंग छात्रा की मौत, परिजनों का हंगामा..स्वजन बोले- इलाज में हुई लापरवाही, रिपोर्ट में खुलेगा राज, वीडियो देख पढ़िए पूरी खबर…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सरकारी नर्सिंग कॉलेज की तृतीय वर्ष की छात्रा किरण वर्मा की इलाज के दौरान संदिग्ध हालात में मौत हो गई। किरण के गले में ट्यूमर की समस्या थी, जिसके इलाज के लिए उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मौत की खबर मिलते ही गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में हंगामा खड़ा कर दिया और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। मुंगेली जिले के सिलदहा निवासी किरण को कुछ दिनों से गले में तकलीफ थी, जिसके चलते उसे मिशन अस्पताल रोड स्थित यूनिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों के मुताबिक, इलाज के दौरान उसकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई और रविवार देर रात उसकी मौत हो गई। इससे आक्रोशित स्वजन ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सिविल लाइन थाना में शिकायत दर्ज कराई।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज…..

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सिविल लाइन टीआई सुम्मत साहू ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का असली कारण स्पष्ट होगा। यदि अस्पताल प्रशासन की लापरवाही साबित होती है, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अब सभी की नजर पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी है, जिससे यह साफ होगा कि यह महज एक हादसा था या फिर लापरवाही से हुई दर्दनाक मौत!

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश