BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर! शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, आरोपी दुबई भागने की फिराक में..मुंबई एयरपोर्ट से हुआ गिरफ्तार, पढ़िए पूरी खबर….

बिलासपुर:(प्रांशु क्षत्रिय) शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में आरोपी को मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी दुबई भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस की सतर्कता के चलते समय रहते पकड़ लिया गया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मोपका चौकी पुलिस के अनुसार पीड़िता ने 9 नवंबर 2024 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि आरोपी रंजीता कुमार उम्र 20 वर्ष निवासी बड़ा पड़ा थाना भांजा नगर जिला गंजम (उड़ीसा) से उसकी मोबाइल पर जान-पहचान हुई थी। 15 अप्रैल 2022 को आरोपी ने मोपका स्थित साईं अनंत होटल में बुलाकर शादी का झांसा देकर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता की शिकायत पर सरकंडा थाने में धारा 376(2)(एन) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। इसी दौरान आरोपी ने पीड़िता को फोन कर बताया कि वह गिरफ्तारी से बचने के लिए विशाखापत्तनम से मुंबई जा रहा है और वहां से दुबई भागने की योजना बना रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों ने आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। मोपका चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रामनरेश यादव और आरक्षक दीपक खांडेकर की टीम ने मुंबई पहुंचकर छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह दुबई जाने की योजना के तहत पासपोर्ट और वीजा तैयार कर मुंबई पहुंचा था। वह 28 नवंबर 2024 को दुबई जाने की तैयारी में था। आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। आरोपी रंजीता कुमार गौड़ा को विधिवत गिरफ्तार कर मोपका चौकी लाया गया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...