ChhattisgarhRaftaar News Cg

दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आई HR एक्जीक्यूटिव मौके पर मौत, पिता घायल…..

दुर्ग: (प्रांशु क्षत्रिय) भिलाई में शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में 29 वर्षीय महिला साक्षी द्विवेदी की मौत हो गई, जबकि उनके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा पावर हाउस ओवरब्रिज के नीचे हुआ, जहां पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही साक्षी सड़क पर गिर पड़ीं और ट्रेलर के पहिए के नीचे आ गईं। मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई, जबकि उनके पिता घायल हो गए। मृतका साक्षी द्विवेदी राजनांदगांव की एक निजी कंपनी में एचआर एक्जीक्यूटिव थीं। वे शुक्रवार सुबह छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस से पावर हाउस स्टेशन उतरी थीं, जहां उनके पिता उन्हें लेने पहुंचे थे। पिता-बेटी बाइक से भिलाई-3 स्थित मायके की ओर जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन और चालक की तलाश तेज कर दी है तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले जा रहे हैं। घटना खुर्सीपार थाना क्षेत्र की है। साक्षी का शव सुपेला मर्क्युरी में पोस्टमॉर्टम के लिए रखा गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी चालक को जल्द गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। परिजनों के अनुसार, साक्षी की शादी इसी साल फरवरी 2025 में हुई थी। दुखद घटना की जानकारी मिलते ही पति और ससुराल पक्ष भिलाई पहुंच गया। हादसे के बाद पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...