BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; थाना प्रभारी सस्पेंड! गैरकानूनी धंधों पर पुलिस की मेहरबानी पड़ी भारी, एसपी ने की कार्रवाई…अवैध कारोबार पर पुलिस की मिलीभगत! पुलिस पर लगे कई गंभीर आरोप, पढ़िए पूरी खबर…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के कोनी थाना क्षेत्र में अवैध शराब और गैरकानूनी धंधों पर पुलिस की मेहरबानी आखिरकार खुद थाना प्रभारी को भारी पड़ गई। थाना क्षेत्र में जहरीली शराब से 9 ग्रामीणों की मौत के बाद जब पूरे इलाके में हड़कंप मचा, तब पुलिस प्रशासन हरकत में आया। इस मामले में बिलासपुर एसपी रजनेश सिंह ने थाना प्रभारी नवीन देवांगन को सस्पेंड कर दिया। कोनी थाना क्षेत्र लंबे समय से जुआ, कबाड़, अवैध रेत उत्खनन और जहरीली शराब जैसे गैरकानूनी कारोबार का अड्डा बना हुआ था। स्थानीय लोग लगातार पुलिस की भूमिका पर सवाल उठा रहे थे, लेकिन कार्रवाई के नाम पर महज दिखावा किया जाता रहा। जब ग्राम लोफंदी में जहरीली शराब पीने से 9 ग्रामीणों की दर्दनाक मौत हो गई, तब पुलिसिया संरक्षण की परतें खुलनी शुरू हुईं।

जमानत दिलाने में भी पुलिस का खेल..!

मामला जब बढ़ा तो एसपी ने अवैध शराब कारोबारियों पर शिकंजा कसने का फरमान जारी किया। कोनी पुलिस ने दबाव में आकर 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा, लेकिन असली खेल इसके बाद शुरू हुआ। थाना प्रभारी नवीन देवांगन ने लापरवाही या कहें मिलीभगत करते हुए आरोपियों के पुराने मामलों की जानकारी अदालत को नहीं दी। इसका फायदा उठाते हुए सभी आरोपी आसानी से जमानत पर छूट गए। इस लापरवाही से नाराज एसपी रजनेश सिंह ने थाना प्रभारी को जमकर फटकार लगाई और पूरे मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी नवीन देवांगन को निलंबित कर दिया।

पुलिस पर भी गंभीर आरोप…….

ग्राम लोफंदी में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद ग्रामीणों ने पुलिस और आबकारी विभाग पर अवैध शराब बेचने वालों से पैसा लेकर उन्हें बचाने के गंभीर आरोप लगाए। यहां तक कि पुलिस की मिलीभगत के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जिसने पूरे महकमे की पोल खोलकर रख दी। अब देखना होगा कि थाना प्रभारी के निलंबन के बाद क्या वाकई कोनी में अवैध धंधों पर लगाम लगती है या फिर यह कार्रवाई सिर्फ दिखावे तक सीमित रह जाती है।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...