Raftaar News Cg

छत्तीसगढ़ के लिए भूपेश सरकार का 4 साल रहा गौरवपूर्ण, देश भर में हो रहा छतीसगढ़िया मॉडल का चर्चा: श्रीवास

सीपत:- (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ सरकार भूपेश सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर शनिवार को सेवा सहकारी समिति कौड़िया में गौरव दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गौरव दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केश शिल्प बोर्ड छत्तीसगढ़ शासन के उपाध्यक्ष चित्रकांत श्रीवास शामिल हुए। उन्होंने गौरव दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, छत्तीसगढ़ के लिए भूपेश सरकार का 4 साल गौरवपूर्ण रहा है, छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों के लिए, मजदूरों के लिए और आदिवासियों सहित प्रत्येक वर्ग के लिए उत्कृष्ट कार्य किया है। प्रदेश सरकार की छतीसगढ़िया मॉडल की चर्चा देश में हर तरफ हो रही हैं, किसानों के खाता में पैसा डालने की बात हो, चाहे गोधन न्याय योजना से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की बात हो, चाहे वनवासियों को वनोपज का उचित मूल्य दिलाने की बात हो या किसानों के कर्ज माफी की बात हो, चाहे भूमिहीन किसानों को प्रति वर्ष 7000 रू. की राशि देने की बात हो, आज हमारा छतीसगढ़ राज्य बेरोजगारी दर में सबसे कम बेरोजगारी वाला राज्य बना हैं।

सरपंच प्रतिनिधि धर्मेंद्र श्रीवास्तव ने अपने उद्बोधन में कहां कि छत्तीसगढ़िया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सर्व समाज के लिए चिंतित हैं। जो सभी वर्गो को साथ में लेकर सबका विकास और उत्थान कर रहे हैं। कार्यक्रम में मुख्य रुप से तुलसी राम राठौर, गोपी पटेल, धनेश्वर साहू, दिलीप खांडेकर, भागवत यादव, अनिमेष गहवई सेवा सहकारी समिति के डी. के. पाटिल, लक्ष्मी श्रीवास, रोहिणी पटेल, कुंज बिहारी यादव सहित सैकड़ों किसान व ग्रामवासी उपस्थित रहे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...