ChhattisgarhRaftaar News CgSipat

सीपत; महिला शक्ति का जश्न! महिला दिवस और होली मिलन का भव्य आयोजन..सशक्तिकरण के संकल्प के साथ खेली गई होली, हर क्षेत्र में चमक रही महिलाएं: अरुणा चंद्रप्रकाश सूर्या…….

सीपत: (प्रांशु क्षत्रिय) मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत जांजी में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) समूह की महिलाओं द्वारा महिला दिवस एवं होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य अरुणा चंद्रप्रकाश सूर्या थीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद सदस्य उषा कैवर्त्य, सरपंच चंद्रकली पाटले, भाजपा नेत्री ईला देवी देवांगन, एनआरएलएम आरबीके बबीता पाटनवार एवं पीआरपी नागेश्वरी बंजारे सहित कई गणमान्य महिलाएं उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम की शुरुआत महिला दिवस की शुभकामनाओं और नवनिर्वाचित अतिथियों के अभिनंदन के साथ हुई। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य अरुणा चंद्रप्रकाश सूर्या ने अपने संबोधन में कहा,”आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रही हैं। चाहे व्यापार हो, राजनीति हो या देश की सुरक्षा—हर जगह महिलाओं ने अपनी प्रतिभा और शक्ति का लोहा मनवाया है। एक सशक्त महिला पूरे परिवार और समाज को मजबूती प्रदान करती है।”

उन्होंने केंद्र सरकार की महतारी वंदना योजना और महिला आरक्षण जैसे योजनाओं को महिलाओं के उत्थान में सहायक बताया। कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं ने भी महिलाओं की भूमिका और सशक्तिकरण पर अपने विचार रखे। इसके बाद उपस्थित महिलाओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं और जमकर उत्सव मनाया।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत जांजी की महिलाएं एवं बिहान समूह की सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं, जिनमें देवकी भोई, दशोदा भोई, रेखा क्षत्रिय, माया यादव, राजेश्वरी भोई, पुष्पा भार्गव, अनिता यादव, निर्मला निर्मलकर, छतकुमारी मेहता, अंजू सूर्या, रितु भास्कर सहित कई अन्य महिलाएं शामिल थीं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; बाल संप्रेक्षण गृह में चौकीदार की हत्या के बाद चार बाल अपचारी फरार..सर्च डॉग ने कोरबा-रायग... राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर बिलासपुर में कांग्रेस का हल्ला बोल; रैली निकालकर निष्पक्ष जांच की मांग! बिलासपुर; कोटा में पिकनिक की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं; औरापानी जलाशय में डूबने से युवक की मौत... बिलासपुर; बेलतरा को 1.12 करोड़ की विकास सौगात; मंगला मुक्तिधाम के सौंदर्यीकरण समेत 11 विकास कार्यों ... बिलासपुर के व्यापार विहार में GST और पर्यावरण विभाग की संयुक्त दबिश; स्क्रैप से भरी 407 जब्त..बिल-दस... रतनपुर में मछली चोरी की रंजिश में चौकीदार की हत्या..24 घंटे के भीतर तीन आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर के हाईवे पर ट्रेलरों से डीजल चोरी करने वाला अंतर्राज्यीय गिरोह बेनकाब .200 लीटर चोरी का डीज... करगी रोड रेलवे स्टेशन पर बड़ा रेल हादसा टला; मालगाड़ी के तीन डिब्बे बेपटरी..नीचे फंसा मिला जेसीबी का... बिलासपुर; खाद, सड़क, पानी और बिजली को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल..बिल्हा में एसडीएम कार्यालय का घेरा... बिलासपुर; नूतन चौक स्थित बाल संप्रेक्षण गृह में सुरक्षा गार्ड मृत मिला..हाथ-पैर बंधे होने का आरोप, ह...