BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; नशे में धुत कार चालक ने मचाया कहर..एक की मौत, तीन गंभीर, आरोपी गिरफ्ताR..खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर में नशे की हालत में गाड़ी चलाना एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ। तोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत दर्रीघाट के पास एक तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार ने सड़क किनारे खड़े लोगों को रौंद दिया। इस दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।

नशे में था चालक, कार से मिली शराब की बोतलें……

पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान तेलीपारा निवासी प्रणय जुनेजा के रूप में हुई है, जो शुक्रवार तड़के करीब 4 बजे शांति नगर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने स्विफ्ट कार (सीजी 10 एएल 3207) चला रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी ने शराब के नशे में तेज़ गति से वाहन चलाते हुए नियंत्रण खो दिया, जिससे यह भीषण हादसा हुआ। कार की तलाशी के दौरान पुलिस ने उसमें से तीन शराब की बोतलें बरामद की हैं। आरोपी को तत्काल हिरासत में लेकर थाने लाया गया, जहां उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 105 (ग़ैर इरादतन हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....