BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

VIDEO; किसानों का प्रदर्शन: बैंक के खिलाफ किसानों की नाराजगी..पैसे के आहरण में अनियमितता का आरोप, वीडियो देख पढ़िए पूरी ख़बर……….

कोटा: (श्रीप्रकाश तिवारी) शुक्रवार शाम को बिलासपुर जिले के कोटा स्थित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित के सामने किसानों ने जमकर हंगामा किया। किसानों का आरोप है कि बैंक में जो पैसा उनके आहरण के लिए आता है, वह बैंक के कर्मचारियों द्वारा उन्हें न देकर व्यापारियों और ठेकेदारों को दे दिया जाता है।

किसानों ने कहा कि वे सुबह से शाम तक पैसे के लिए बैंक में बैठते रहते हैं, लेकिन अंततः उन्हें निराश होकर घर लौटना पड़ता है। वहीं शाम होते ही बैंक कर्मचारी व्यापारी और ठेकेदारों को बुलाकर बड़ी राशि का आहरण कर देते हैं। ग्राम बेड़पाट से आए किसान हरि सिंह नेताम ने रफ्तार न्यूज के संवाददाता से कहा कि पिछले कुछ दिनों से बैंक के कर्मचारी उन्हें यह कहकर पैसे नहीं देने के बहाने बना रहे हैं कि बैंक में पैसा नहीं है।

वे कई दिनों से परेशान हो चुके थे और जब उन्होंने शाम तक रुककर कारण जानने की कोशिश की, तो उन्होंने देखा कि बैंक कर्मचारी व्यापारियों और ठेकेदारों को फोन करके बड़ी रकम का आहरण कर रहे हैं। इस पर हरि सिंह नेताम ने इसका विरोध किया, तो बैंक कर्मचारियों ने अभद्रता करते हुए उन्हें जेल भेजने की धमकी दी और पुलिस को बुला लिया। एक अन्य किसान धनराज यादव ने भी संवाददाता से कहा कि बैंक कर्मचारियों द्वारा हमेशा किसानों को टाला जाता है।

जब किसानों ने शाखा प्रमुख से निवेदन किया कि उन्हें कम से कम न्यूनतम राशि दी जाए, तो शाखा प्रमुख ने अभद्र व्यवहार करते हुए उनका पासबुक फेंक दिया। इस कारण किसानों में गुस्सा बढ़ गया और उन्होंने बैंक का घेराव कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए संवाददाता ने शाखा प्रबंधक से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन शाखा प्रबंधक ने इस विषय में कुछ भी बोलने से साफ इनकार कर दिया। यह मामला अब स्थानीय प्रशासन के ध्यान में है और किसानों की समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द किए जाने की मांग उठ रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश