BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर! संवैधानिक पद का दुरुपयोग? राज्य महिला आयोग अध्यक्ष पर भाजपा ने लगाए कांग्रेस के पक्ष में प्रचार करने के आरोप, निर्वाचन आयोग से शिकायत, पढ़िए पूरी खबर……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक पर संवैधानिक पद का दुरुपयोग करने और कांग्रेस के पक्ष में सक्रिय रूप से चुनाव प्रचार करने का गंभीर आरोप लगा है। भारतीय जनता पार्टी ने इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी को शिकायत दर्ज कराई है। भाजपा का आरोप है कि नगर निगम चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद नायक के पक्ष में किरणमयी नायक खुलकर प्रचार कर रही हैं। भाजपा महापौर प्रत्याशी एल. पद्मजा विधानी के चुनाव अभिकर्ता अनिल दुआ ने लिखित शिकायत में कहा है कि 29 जनवरी को नामांकन पत्र की जांच के दौरान किरणमयी नायक स्वयं रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष उपस्थित रहीं और कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में तर्क प्रस्तुत किए। इसे भाजपा ने संविधान के उल्लंघन और आचार संहिता का खुला उल्लंघन बताया है।

कांग्रेस कार्यालय में चुनाव संचालन का आरोप……

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि किरणमयी नायक कांग्रेस के चुनाव कार्यालय में लगातार सक्रिय हैं और प्रचार अभियान की रणनीति तैयार करने में अहम भूमिका निभा रही हैं। साथ ही वह कांग्रेस के जनसंपर्क अभियानों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। भाजपा ने निर्वाचन आयोग से मांग की है कि नामांकन जांच के दौरान रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर इस मामले में कार्रवाई की जाए। अब देखना होगा कि चुनाव आयोग इस शिकायत पर क्या रुख अपनाता है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश