ChhattisgarhRaftaar News Cg
नाले में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश, पानी में बहकर आने की आशंका……

रायगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्राम अमृतपुर के खर्राघाट के पास कोरजा नाले की झाड़ियों में शव फंसा हुआ देखा गया, जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी। अनुमान है कि मृतक की उम्र 50 से 55 वर्ष के बीच होगी। बीते दो दिनों से नाले में तेज बहाव के चलते आशंका है कि शव कहीं और से बहकर यहां पहुंचा और झाड़ियों में फंस गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। थाना प्रभारी सीताराम ध्रुव ने बताया कि आसपास के गांवों में शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। प्रारंभिक जांच में पानी में डूबने से मौत की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।


















YOUTUBE RAFTAAR NEWS
