ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

सनसनीखेज लूट! रायपुर में कुत्ते से कटवाकर 50 हजार की लूट, बदमाशों ने नाबालिग को बनाया निशाना..बाइक व पैसे लूटकर हुए फरार, चल रहा कैमरे का जांच, पढ़िए पूरी खबर………

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर में एक नाबालिग के साथ चौंकाने वाली लूट की घटना सामने आई है। बदमाशों ने पहले नाबालिग को घेरा, फिर अपने पालतू कुत्ते से हमला करवाया और 50 हजार रुपये व बाइक लूटकर फरार हो गए। यह सनसनीखेज वारदात गंज थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, नाबालिग मंगलवार रात कोटा से अपने घर संतोषीनगर जा रहा था। रास्ते में उसकी बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया, जिससे वह गंज इलाके में एक पान ठेले पर रुका। इसी दौरान वहां पहले दो युवक पहुंचे, फिर कुछ और लड़के आ गए। उनके साथ एक पालतू जर्मन शेफर्ड कुत्ता भी था। पीड़ित के अनुसार, बदमाशों ने उसे घेर लिया और पैसों की मांग करने लगे। जब उसने विरोध किया, तो बदमाशों ने उसकी जेब से 50 हजार रुपये और बाइक छीन ली। वारदात को अंजाम देने के बाद उन्होंने अपने पालतू कुत्ते को नाबालिग के पीछे छोड़ दिया। कुत्ते ने उसे हाथ-पैर सहित कई जगह काट लिया। किसी तरह वह वहां से भागकर जान बचाने में सफल रहा। घटना के बाद नाबालिग ने गंज थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। बदमाशों की तलाश जारी है। इस सनसनीखेज वारदात से शहर में दहशत का माहौल है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...