ChhattisgarhCrimeRaftaar News CgSipat

सीपत! धारदार हथियार लहराकर लोगों को धमकाने वाले दो बदमाश गिरफ्तार..पढ़िए पूरी खबर……..

सीपत: (प्रांशु क्षत्रिय) थाना सीपत पुलिस ने दो बदमाशों को धारदार हथियार के साथ गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत जेल भेज दिया है। दोनों आरोपी पहले भी मारपीट के मामलों में शामिल रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार 4 फरवरी 2025 की शाम पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम जांजी के बस स्टैंड के पास दो युवक लोहे के धारदार चापड़ और खुखरी लहराकर लोगों को डराने-धमकाने का प्रयास कर रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी गोपाल सतपथी के निर्देश पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनीष कुर्रे उर्फ मोनू और आदर्श राय, दोनों निवासी अंबेडकर चौक ग्राम जांजी थाना सीपत के रूप में हुई। पुलिस ने उनके कब्जे से एक धारदार चापड़ जब्त किया। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी पूर्व में भी मारपीट के मामलों में लिप्त रहे हैं। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सतर्कता बरत रही है और असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी……..

01. मनीष कुर्रे उर्फ मोनू पिता हुलास राम उम्र 21 वर्ष निवासी अंबेडकर चौक ग्राम जांजी थाना सीपत जिला बिलासपुर,

02. आदर्श राय पिता सतीष राय उम्र 26 वर्ष निवासी अंबेडकर चौक ग्राम जांजी थाना सीपत जिला बिलासपुर।

इस कार्यवाही में इनका रहा विशेष योगदान……….

थाना प्रभारी गोपाल सतपथी, सहायक उप निरीक्षक भरत सिंह मरकाम, कमल फूल साहू, आरक्षक अमीर अंचल, शरद साहू, ज्ञानेश्वर यादव।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश