ChhattisgarhRaftaar News Cg

एण्टी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट तथा थाना आजाद चौक पुलिस की बड़ी कार्यवाही ; 75 लाख रुपये नगद किया गया बरामद!

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) एण्टी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट तथा आजाद चौक थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 75 लाख रुपये नगद जब्त किए हैं। यह कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में गुरुवार, 27 फरवरी 2026 को थाना आजाद चौक क्षेत्र के समता कॉलोनी में की गई। पुलिस द्वारा एमसीपी प्वाइंट लगाकर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान एक्टिवा क्रमांक CG 04 NJ 8956 को रोका गया। वाहन में रखे एक बड़े थैले की तलाशी लेने पर उसमें भारी मात्रा में नगदी मिली। वाहन चला रहे युवक ने अपना नाम मिलन शर्मा (25 वर्ष), निवासी समता कॉलोनी, थाना आजाद चौक, रायपुर बताया। पुलिस द्वारा नगद राशि के संबंध में पूछताछ करने और वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहने पर युवक कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका और न ही रकम से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत कर पाया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान वह टीम को गुमराह करता रहा। इसके बाद पुलिस ने मिलन शर्मा के कब्जे से कुल 75,00,000 रुपये नगद, चार मोबाइल फोन और एक्टिवा वाहन जब्त कर लिया। आरोपी के विरुद्ध थाना आजाद चौक में इस्तगासा क्रमांक 01/2026, धारा 106 बीएनएसएस के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है। मामले की सूचना आयकर विभाग को भी दे दी गई है। आयकर विभाग द्वारा नगद राशि के स्रोत की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....