ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

लव स्टोरी बनी मर्डर मिस्ट्री: पहले प्रेमिका को घुमाया, फिर गला घोंटकर तेजाब से जलाया…गुमशुदगी से खुलासा तक, खबर पढ़कर जानें कैसे पकड़ा गया कातिल……..

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर में एक युवक ने सोची-समझी साजिश के तहत अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी। वारदात से पहले वह लड़की को बाइक पर घुमाता रहा और सुनसान जगह की तलाश करता रहा। आखिरकार, 30 किलोमीटर तक घूमने के बाद उसने एक निर्जन स्थान पर गला घोंटकर प्रेमिका की हत्या कर दी। पहचान छिपाने के लिए आरोपी ने शव पर तेजाब भी डाल दिया। पुलिस ने जांच के दौरान आरोपी विवेक सेंद्रे को गिरफ्तार कर लिया है। सरस्वती नगर पुलिस के अनुसार मृतका रचना सोना निवासी गीता नगर, कोटा 31 जनवरी से लापता थी। परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच के दौरान पुलिस को रचना के कॉल डिटेल से अहम सुराग मिले। पता चला कि लापता होने से पहले रचना की आखिरी बातचीत विवेक सेंद्रे से हुई थी, जो उसका पड़ोसी और रिश्तेदार भी था। कॉल डिटेल और मोबाइल चैट्स से दोनों के बीच प्रेम संबंध की पुष्टि हुई। चैट्स में रचना लगातार शादी का दबाव बना रही थी, लेकिन विवेक इसके लिए तैयार नहीं था। इसी तनाव के चलते उसने रचना को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। 30 जनवरी की दोपहर करीब डेढ़ बजे विवेक ने रचना को मिलने के लिए बुलाया।

वह उसे बाइक पर बैठाकर रायपुर से खारुन नदी होते हुए अमलेश्वर तक ले गया। इसके बाद खमरिया नामक स्थान पर एक सुनसान खेत में बनी झोपड़ी में ले जाकर शादी को लेकर फिर से बहस की। इसी दौरान गुस्से में आकर विवेक ने रचना का गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शिनाख्त छिपाने के लिए आरोपी ने शव के चेहरे और सीने पर तेजाब डाल दिया, जिससे वह पूरी तरह जल गया। हत्या के बाद विवेक घर लौट आया और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करता रहा। रचना के परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे, वहीं पुलिस भी जांच में जुटी थी। विवेक ने कई बार पुलिस को भटकाने का प्रयास किया, लेकिन मोबाइल की कॉल डिटेल ने उसकी साजिश का खुलासा कर दिया। कड़ी पूछताछ के बाद उसने अपराध स्वीकार कर लिया। घटनास्थल मुख्य सड़क से करीब 150 मीटर अंदर खेतों के बीच स्थित था, जहां आमतौर पर कोई नहीं जाता। साथ ही वहां से गुजरने वाली हवा की दिशा सड़क की ओर थी, जिससे शव की बदबू दूर तक नहीं फैल सकी और वारदात लंबे समय तक छिपी रही। हत्या की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया।

मंगलवार देर शाम सरस्वती नगर थाने के बाहर लोगों ने प्रदर्शन किया और आरोपी को फांसी देने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने जीई रोड जाम करने की भी कोशिश की, हालांकि प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ। पुलिस ने आरोपी विवेक। सेंद्रे को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...