ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

नशे की हालात में हत्या की वारदात..पुलिस को मिला नरकंकाल, जांच में आरोपी धरा गया..एक आरोपी अब भी फरार, पढ़िए पूरी खबर……….

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के नेशनल हाईवे-49 स्थित अकलतरा ओवरब्रिज के नीचे 23 जुलाई 2024 को एक अज्ञात पुरुष की सड़ी-गली लाश पत्थरों से ढकी मिली थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की और डीएनए परीक्षण के बाद मृतक की पहचान जलेश्वर कश्यप, निवासी ससहा रोड, पामगढ़ के रूप में हुई। जांच के दौरान सामने आया कि अज्ञात आरोपी ने हत्या कर साक्ष्य छुपाने के इरादे से शव को ओवरब्रिज के नीचे छिपाया था। इस आधार पर पुलिस ने धारा 103(1) और 238(a) BNS के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी अकलतरा पुलिस ने जांच के दौरान आरोपी नंदकुमार उर्फ नंदू कश्यप, निवासी बोहापारा अर्जुनी को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 14 जुलाई 2024 की रात वह अकलतरा शराब भट्टी में जलेश्वर कश्यप से मिला था। दोनों ने साथ शराब पी और फिर बाइक से बोहापारा के लिए निकले। रास्ते में ओवरब्रिज के पास दोनों फिर बैठकर शराब पीने लगे। इसी दौरान नशे की हालत में जलेश्वर ने गाली-गलौच शुरू कर दी और और शराब लाने के लिए कहने लगा। जब उसे मना किया गया, तो वह झगड़ा करने लगा। इसी बीच, नंदू और उसके एक साथी ने मिलकर जलेश्वर का गला दबाकर हत्या कर दी और शव को पत्थरों से ढक दिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को 4 फरवरी 2025 को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। वहीं, इस हत्याकांड में शामिल दूसरा आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी …….

नंद कुमार उर्फ नंदू कश्यप पिता पंचराम कश्यप उम्र 35 वर्ष निवासी बोहापारा (अर्जुनी) थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
छातागढ़ पिकनिक स्पॉट पर हादसा; शिवनाथ नदी में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत...तीन दोस्त बाल-बाल... टीन शेड में दौड़ा करंट बना जानलेवा; सर्विस वायर में करंट फैलने से 47 वर्षीय सफाईकर्मी की मौत! बिलासपुर; पचपेड़ी प्रेस क्लब का शपथ समारोह आज: रेस्ट हाउस पचपेड़ी में दोपहर 12 बजे होगा आयोजन, विधाय... बस्तर को मिलेगा वैश्विक कनेक्शन: 4 घंटे में समंदर तक पहुंच बनाएगा नया कॉरिडोर; रायपुर–विशाखापट्टनम इ... बिलासपुर; बेलगहना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 162 लीटर महुआ शराब के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर; सकरी बाईपास पर भीषण हादसा... ट्रेलर से टकराई कोयला लोड दूसरी ट्रेलर, केबिन में फंसे चालक क... बिलासपुर: पुराना बस स्टैंड से सटोरिया धराया; 14,500 रुपये जब्त, सट्टा पट्टी लिखते आरोपी गिरफ्तार! बारात में बवाल: बाजा बजाने को लेकर विवाद; लाठी-डंडों से हमला एक गंभीर, 4 आरोपी गिरफ्तार! दुर्ग में धारदार हथियार से हमला: अवैध संबंधों के शक में युवक पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; मल्हार में अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई: 35 पाव देसी शराब जब्त, आरोपी रंगे हाथ गि...