ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

“तू मुझे रोकने वाला कौन है?”…भाई ने ही भाई के सीने में घोंपा चाकू!….”फेफड़े तक घुसा चाकू, अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग! पढ़िए पूरी खबर……..

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में मेले के दौरान मामूली विवाद में रिश्ते के भाई ने ही युवक के सीने में चाकू घोंप दिया। घटना ग्राम घुमका की है, जहां भावेश साहू (21 वर्ष) नामक युवक ने दरबारी नवागांव के युवराज को गांव की एक लड़की से दूर रहने की सलाह दी। इस बात से नाराज होकर युवराज के दोस्त चेतन साहू (20 वर्ष) ने भावेश के सीने में चाकू मार दिया। चाकू इतना गहरा लगा कि वह फेफड़े तक पहुंच गया। घायल भावेश को गंभीर हालत में पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, फिर उसे शहर के निजी अस्पताल में रेफर किया गया। आरोपी  चेतन साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

यूं भड़क उठा विवाद, फिर चली चाकू…….

घटना रविवार शाम 7 बजे की है, जब घुमका गांव में मेला लगा था। इसी दौरान घुमका निवासी भावेश साहू मेला घूमने गया था। वहां उसने दरबारी नवागांव के युवराज को गांव की एक लड़की से दूर रहने की सलाह दी। इसी बीच युवराज का दोस्त चेतन साहू वहां पहुंचा और भावेश से भिड़ गया और कहां की “तू मुझे रोकने वाला कौन है?” इसके बाद चेतन और भावेश के बीच बहस बढ़ गई। देखते ही देखते चेतन ने चाकू निकाला और भावेश के सीने में घोंप दिया।

ऑपरेशन के बाद अब खतरे से बाहर, पर आईसीयू में निगरानी जारी……..

भावेश को गंभीर हालत में गंजपारा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर तारेश रावटे ने बताया कि जब भावेश को अस्पताल लाया गया था, तब उसकी हालत बहुत नाजुक थी। ऑपरेशन के दौरान पता चला कि चाकू फेफड़े को सुरक्षित रखने वाली परत तक पहुंच गया था। डॉक्टरों का कहना है कि अगर चाकू एक इंच और अंदर घुस जाता, तो युवक की जान बचाना मुश्किल हो जाता। फिलहाल ऑपरेशन के बाद भावेश की हालत सामान्य है, लेकिन वह अभी भी आईसीयू में डॉक्टरों की निगरानी में हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई। एसडीओपी देवांश सिंह राठौर ने बताया कि मामूली रोक-टोक को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी चेतन साहू को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में बीएनएस की धारा 109 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...