BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर! सरकंडा में फिर हुई चाकूबाजी: आपसी विवाद में तीन लोग घायल..सिम्स में चल रहा इलाज…चार आरोपी गिरफ्तार, फरार आरोपियों की तलाश जारी, पढ़िए पूरी खबर………

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सरकंडा थाना क्षेत्र के अशोकनगर में दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। महामाया आईटीआई के पीछे हुई इस घटना में एक पक्ष के लोगों ने श्रवण साहू और उसके दो साथियों पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को तत्काल इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही सरकंडा पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए हमले में शामिल चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया। उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस अब आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर रही है और अन्य संलिप्त लोगों की तलाश जारी है।

सरकंडा में बढ़ रही वारदातें, पुलिस का कड़ा रुख…..

पिछले दो दिनों में सरकंडा थाना क्षेत्र में पुलिस ने लगातार कार्रवाई करते हुए 20 लोगों पर आर्म्स एक्ट और अन्य प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की है। यह हालिया घटना भी आपसी रंजिश का परिणाम मानी जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मोहल्ले में शांति भंग करने वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।घटना को लेकर इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....