ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या: पति, सास-ससुर ने दीवार पर सिर पटका, फिर रस्सी से गला घोंटा..पढ़िए खबर………

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना क्षेत्र में दहेज की मांग को लेकर एक नवविवाहिता की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पति, सास और ससुर ने मिलकर पहले पीड़िता का सिर दीवार से पटका, फिर रस्सी से गला घोंट दिया और शव को फंदे से लटका दिया ताकि इसे आत्महत्या का रूप दिया जा सके। पुलिस ने गहन जांच के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम डोमा निवासी नोमेश्वरी साहू (22) की शादी अप्रैल 2024 में गांव के ही तिजेन्द्र साहू (26) से हुई थी।

 

विवाह के बाद कुछ महीने तक सबकुछ ठीक चला, लेकिन जल्द ही ससुराल वालों ने दहेज को लेकर उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। वे कहते थे कि “जो सामान मिला, वह सड़ा-गला और लोकल है।” धीरे-धीरे मारपीट और मानसिक उत्पीड़न बढ़ता गया। परिजनों के मुताबिक 26 जनवरी की रात ससुरालवालों ने नोमेश्वरी के सिर को दीवार पर पटककर गंभीर चोट पहुंचाई, फिर रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। बाद में शव को फंदे से लटका दिया ताकि मामला आत्महत्या लगे। पुलिस को सूचना मिलने पर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। SDOP रागिनी तिवारी ने बताया कि रिपोर्ट में सिर पर गहरी चोटों के निशान मिले, जिससे साफ हो गया कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या थी।

पति, सास और ससुर गिरफ्तार…….

पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर मृतिका के पति तिजेन्द्र साहू (26), ससुर मिश्री लाल साहू (51) और सास फगनी बाई साहू (45) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी पति ने हत्या की बात कबूल कर ली। गिरफ्तारी के बाद तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....