BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर! स्कूल के प्राचार्य की हत्या! धारदार हथियार से वार कर मार डाला, घर में खून से सना तवा मिला, पढ़िए पूरी खबर….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र के मोपका चौकी अंतर्गत ग्राम चिल्हाटी स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एक स्कूल प्राचार्य की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक मनोज कुमार चंद्राकर उम्र 40 वर्ष जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा विकासखंड के डोंगरी स्कूल में प्रभारी प्राचार्य के पद पर कार्यरत थे। गुरुवार देर शाम मृतक की पत्नी जब घर पहुंची तो दरवाजा खुला हुआ था। अंदर कमरे में मनोज कुमार की खून से लथपथ लाश पड़ी थी। शव के पास खून से सना तवा भी बरामद हुआ। शव से तेज बदबू आ रही थी, जिससे पता चला कि मौत कई दिन पहले हुई होगी। एएसपी उदयन बेहार ने बताया कि मृतक के सिर पर धारदार हथियार के गहरे घाव थे। घर के अंदर सामान अस्त-व्यस्त बिखरा हुआ था, जिससे लूटपाट की आशंका भी जताई जा रही है। फोरेंसिक और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। प्राचार्य की पत्नी और बच्चे पिछले कुछ दिनों से जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा स्थित अपने परिचितों के घर गए हुए थे। मृतक की पत्नी ने बताया कि वह दो दिनों से उनके फोन कॉल का जवाब नहीं दे रहे थे। गुरुवार को भी कई बार कॉल किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिलने पर वह अपने भाई को लेकर घर पहुंची, जहां यह वारदात सामने आई। पड़ोसियों के मुताबिक मनोज चंद्राकर को 24 दिसंबर के बाद घर से बाहर नहीं देखा गया। घटना के बाद पुलिस ने आसपास के लोगों और मृतक के परिचितों से पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारम्भिक जांच में सामने आया है कि मृतक ने कुछ समय पहले गांव की पैतृक संपत्ति बेचकर चिल्हाटी में मकान खरीदा था। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि कहीं संपत्ति विवाद तो हत्या का कारण नहीं है। एएसपी बेहार ने बताया कि मृतक का शव पुराना होने से मौत की सही तारीख और कारण का पता नहीं चल सका है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....