BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को किया था आग के हवाले!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सरकंडा थाना पुलिस ने खड़ी गाड़ियों में आग लगाने और लोगों को धमकाने के मामले में शातिर आरोपी महेश कुमार साहू उर्फ भोला साहू उर्फ गजनी उर्फ ‘पेचकस’ (29) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने दो अलग-अलग वारदातों में स्कूटी और मोटरसाइकिल को आग के हवाले किया था। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पहली घटना 10 सितंबर की रात सूर्या चौक चिंगराजपारा में हुई, जहां गौरी देवांगन की स्कूटी क्रमांक CG 10 BE 3159 में पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई थी। दूसरी घटना 13 सितंबर की रात बंधवापारा में हुई। पुलिस के अनुसार, शराब के लिए पैसे मांगने और विवाद के बाद आरोपी ने नफीस खान की मोटरसाइकिल CG 10 EE 7267 को चोरी कर भंडारी प्लांट रोड के पास ले जाकर जला दिया। पुलिस ने मुखबिर सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में आरोपी ने दोनों घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया। इसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन और अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रदीप आर्य की टीम ने की।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार..... बिलासपुर; पारिवारिक विवाद में चाचा ने दो साल की भतीजी को जलते चूल्हे में बैठाया, इलाज के दौरान मौत.....