BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) रतनपुर पुलिस ने क्षेत्र में अशांति और अड्डेबाजी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। ओछिनापारा में धारदार चाकू दिखाकर राहगीरों को डराने-धमकाने वाले एक युवक को पुलिस ने चाकू सहित गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक, 15 सितंबर को सूचना मिली थी कि ओछिनापारा में एक युवक चाकू लहराकर लोगों को डरा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर सुरज माण्डवा (28) को पकड़ लिया और उसके कब्जे से धारदार चाकू बरामद किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। इसी दिन दर्रीपारा चौक में पेट्रोलिंग के दौरान नशा और अड्डेबाजी करते मिले 7 बदमाशों को भी पुलिस थाने लेकर पहुंची। इनके खिलाफ धारा 170 बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए तहसील न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में दहशत, नशाखोरी और अड्डेबाजी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार..... बिलासपुर; पारिवारिक विवाद में चाचा ने दो साल की भतीजी को जलते चूल्हे में बैठाया, इलाज के दौरान मौत.....