Bilaspur

बर्थडे पार्टी में खूनी संघर्ष: नशे में उल्टी करने पर भाभी ने देवर के सिर पर कुल्हाड़ी से किया वार..पढ़िए खबर……..

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम केरा में शुक्रवार रात एक जन्मदिन समारोह के दौरान पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। नशे की हालत में घर पहुंचे युवक द्वारा उल्टी करने पर उसकी भाभी ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम केरा के भाटापारा निवासी पुष्पा बंजारे अपने घर में बर्थडे पार्टी मना रही थीं। इसी दौरान उनका देवर राम खिलावन बंजारे नशे में धुत होकर घर पहुंचा और पार्टी के बीच उल्टी करने लगा। इस पर पुष्पा ने नाराजगी जताई, जिससे दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ने पर राम खिलावन ने अपनी भाभी से मारपीट शुरू कर दी और गला दबाने की कोशिश की। अपनी जान बचाने के लिए पुष्पा ने पास में रखी कुल्हाड़ी उठाकर देवर के सिर पर वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल राम खिलावन लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी नवागढ़ अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
SIR के खिलाफ रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन : PM मोदी और CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, पुलिस से... बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा!