BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg
बिलासपुर; मंदिर के पास जुआ खेलते 5 गिरफ्तार..ताश की गड्डी और नगदी जब्त!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में जुआ-सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना बिल्हा पुलिस ने ग्राम केसला के मावली मंदिर के पास फड़ लगाकर हार-जीत का जुआ खेल रहे 5 आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 52 पत्ती ताश, बोरी फट्टी और नगद 4000 रुपए जब्त किए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस टीम ने मौके पर रेड कर सभी आरोपियों को पकड़कर जुआ एक्ट की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने आगे भी जुआ-सट्टा और अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।
ये हैं गिरफ्तार आरोपी……
01. इना कुमार (30) निवासी पेंडरवा,
02. जितेंद्र चतुर्वेदी (21) निवासी केसला,
03. मनीष साहू (25) निवासी केसला,
04. रवि कुमार कौशिक (38) निवासी पेंडरवा,
05. रवि कौशिक (38) निवासी चिचिरदा।
YOUTUBE RAFTAAR NEWS
