BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर! लोयला स्कूल में छात्र पर चाकू से हमला, दो आरोपी गिरफ्तार…वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद, पढ़िए पूरी खबर…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सरकंडा थाना क्षेत्र में छात्र पर हुए चाकू हमले के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जबड़ापारा निवासी श्रीजय कश्यप ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका छोटा भाई लक्ष्य कश्यप, जो लोयला स्कूल में 9वीं कक्षा का छात्र है, उसे लेने के लिए वह अपने भाई श्रीयांक कश्यप के साथ स्कूल गया था। स्कूल के बाहर इंतजार के दौरान कान्हा साहू नाम के युवक ने उसे बुलाया और यह पूछने के बाद कि वह लक्ष्य का भाई है या नहीं, गाली-गलौज करने लगा। जब विरोध किया गया, तो कान्हा ने उसका कॉलर पकड़ लिया और इसी बीच नकुल यादव ने सिर पर ईंट मार दी। मामले ने गंभीर मोड़ तब लिया जब श्रीयांक कश्यप बीच-बचाव करने आया, जिस पर कान्हा साहू और उसके साथियों ने हमला कर दिया। इसी दौरान कान्हा और हर्ष ने चाकू निकालकर श्रीयांक के पेट में वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए सरकंडा थाना प्रभारी निलेश पांडेय के नेतृत्व में एक टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। 30 जनवरी 2025 को पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी हर्ष उपाध्याय उर्फ बाबू और समीर साहू को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया और उनके पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया हैं और वहीं फरार आरोपियों की तालाश की जा रही हैं।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी……..

01. हर्ष उपाध्याय उर्फ बाबू पिता स्व.मनोज उपाध्याय उम्र 21 वर्ष निवासी सूर्या चौक चिंगराजपारा, थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर,
02. समीर साहू पिता गोपी साहू उम्र 18 वर्ष 5 माह निवासी अटल चौक बहतराई थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर ।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....