ChhattisgarhRaftaar News Cg

दुर्गा पंडाल के पंडा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मचा हड़कंप…..

धमतरी: (प्रांशु क्षत्रिय) अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम धौरा भाटा में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। दुर्गा पंडाल के पंडा विनोद ध्रुव 30 वर्ष ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर युवक पंडाल से पास के एक मकान में गया था, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटा। जब वह नहीं लौटा तो समिति के सदस्य और ग्रामीण उसकी तलाश में जुट गए। तलाश के दौरान, उन्हें विनोद ध्रुव मकान के पटिया में फगवा रंग के गमछे से फांसी पर लटका हुआ मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम किया। शव का पोस्टमॉर्टम कराए जाने के बाद परिजनों को सौंपा गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार, विनोद ध्रुव पेशे से मजदूर था और यह उसके लिए पहली बार था जब वह पंडाल में पंडा की भूमिका निभा रहा था। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...