BilaspurChhattisgarhRaftaar News CgSipat

सीपत क्षेत्र के ड्राइवर की लाश बिलासपुर के नाले में मिली: हत्या या हादसा? पुलिस कर रही जांच, पढ़िए पूरी खबर……..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) मंगलवार देर शाम सरकंडा थाना क्षेत्र के चिंगराजपारा स्थित नाले में एक युवक की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकाला। मृतक की पहचान ग्राम बरेली थाना सीपत निवासी अमित वस्त्रकार (ड्राइवर) के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अमित वस्त्रकार वर्तमान में तेलीपारा स्थित एमराल्ड होटल में ड्राइवर के तौर पर कार्यरत था और पुराना बस स्टैंड के पास अस्थायी रूप से रह रहा था। हालांकि वह घटना स्थल तक कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी रहस्य बना हुआ है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिम्स अस्पताल भेज दिया गया है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है। प्रारंभिक जांच में संभावना जताई जा रही है कि नशाखोरी के दौरान युवक का पैर फिसलने से उसकी मौत हो गई, या फिर उसे योजनाबद्ध तरीके से हत्या का शिकार बनाया गया। सरकंडा पुलिस ने सभी पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है।

मधुबन इलाके में नशाखोरी का अड्डा…..

घटना के बाद एक बार फिर चिंगराजपारा के मधुबन इलाके में नशाखोरी का मामला उजागर हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अमरैय्या चौक और नाले के आसपास खाली जगहों पर शाम होते ही नशेड़ियों का जमावड़ा लग जाता है। रातभर वहां नशाखोरी चलती है, जिससे राहगीरों और स्थानीय निवासियों में भय का माहौल बना रहता है। स्थानीय लोगों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि इस इलाके में नशेड़ियों के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं की जाती। इससे यह स्थान नशाखोरी का सुरक्षित अड्डा बन चुका है। लोगों ने पुलिस से मांग की है कि जल्द से जल्द छापेमारी अभियान चलाकर इस समस्या का समाधान किया जाए।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब...