BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

अवैध कबाड़ कारोबारियों में मचा हड़कंप…एसपी के निर्देश कार्यवाहीं हुई तेज, 228 क्विंटल कबाड़ सहित कारोबारी गिरफ्तार, पढ़िए पूरी खबर……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अवैध कबाड़ कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अर्चना झा और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना कोटा पुलिस ने एक कार्रवाई को अंजाम दिया। दिनांक 6 जनवरी 2025 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गनियारी बस स्टैंड के पास आरोपी शुभम सूर्यवंशी के कब्जे से अवैध कबाड़ बरामद किया गया। आरोपी से बिल और गुमास्ता लाइसेंस पेश करने को कहा गया, लेकिन वह दस्तावेज प्रस्तुत करने में असफल रहा। जिससे लोहे का पाइप, 4 नग साइकिल, 1 नग रेंजर साइकिल, मोटरसाइकिल के पार्ट्स, 5 नग लोहे का सेंटरिंग पल्ला, 8 नग छोटा-बड़ा लोहे का अन्य कबाड़ी सामान कुल वजन 228 किलोग्राम। गवाहों के समक्ष उक्त सामान को जब्त करते हुए आरोपी के खिलाफ धारा 35(1)(ख)(ड) बीएनएसएस और 303(2) बीएनएस के तहत विधिवत कार्रवाई की गई। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध कबाड़ कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी…….

शुभम सूर्यवंशी पिता उदय सूर्यवंशी उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम गनियारी थाना कोटा जिला बिलासपुर।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...